खोदावंदपुर: पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच खोदावंदपुर में मुसलमान भाइयों ने मनाया मुहर्रम पर्व
खोदावंदपुर पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच मुसलमान भाइयों ने बुधवार को मुहर्रम पर्व मनाया। इस मौके पर खोदावंदपुर, तारा बरियारपुर, सिरसी,सागी, नुरुल्लाहपुर,मेघौल समेत कई गांवों के मुसलमान भाइयों ने ताजिया जुलूस निकाला। जिसमें लाठी भाला बाना आदि पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए ताजिया जुलूस निकाला गया। तारा बरियारपुर गांव में ताजिया मिलन समारोह मनाया।