कवर्धा: बाहपानी में हुए पिकअप हादसे में 19 लोगो के मौत के बाद घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा से बातचीत
कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम बाहपानी में आज दोपहर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 30 फिट गहरी खाई में पलट गया। जिसमे 19 लोगो की मौत हो गई । मृतकों में 18 महिला और 1 पुरुष शामिल है । इधर डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटना स्थल का मुआयना करने के लिए पहुंचे । इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा यह घटना बड़ी दुखद है। सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी l