पचमढ़ी रोड सड़क दुर्घटना से आत्मा द्रवित है, लगातार बड़ी दुर्घटनाओं का स्पॉट बन रहे पचमढ़ी रोड के कई स्थानों को चिन्हित करके दुर्घटना संभावित क्षेत्र और मोड़ विशेष दिशा निर्देश हेतु स्थानीय प्रशासन को पहल करनी होगी। आयेदिन गम्भीर सड़क दुर्धटना हो रही हैं। जिम्मेदार विभाग को तत्काल सड़क पर रोड स्टड्स" या "कैट्स आइज" रिफ्लेक्टर लगाए जाने की आवश्यकता है। ये पहल तत्कालीन सांडिया चौकी प्रभारी एसआई मनोज पाटीदार द्वारा सांडिया रोड पर की गई थी। जिससे काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगी थी। विधायक जी ,सांसद जी इस विषय पर कृपया संज्ञान लें, समाजसेवी भी आगे आएं जिससे राहगीर अकाल मौत के गाल में न जाएं और किसीका भी परिवार उजड़ने से बचे। करबद्ध प्रार्थना है।
5 पुण्यात्माओं के लिए ॐ शांतिः शांतिः शांतिः🙏😞