एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में घर से नकदी व जैवरात चोरी के दो आरोपियों को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व डाबर कॉलोनी निवासी लक्की के रूप में हुई है। एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 25 ट्रक युनियन के पास किसा आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान गौरव पुत्र वासुदेव निवासी अशोक विहार व लक्की पुत्र रामेहर निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में बताई।