खुरई: सिविल कोर्ट में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 182 मामलों का हुआ निराकरण
Khurai, Sagar | May 10, 2025 शनिवार सुबह लगभग 11 बजे द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान ने दीप प्रज्वलित कर न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया, इस अवसर पर सभी न्यायाधीश व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के एम चौबे रहे मौजूद,शाम 7 बजे मिली जानकारी में सभी न्यायालयों में 93 लाख के कुल 182 प्रकरण निपटाए गए। संध्या श्रीवास्तव की न्यायालय में पति पत्नी के एक प्रकरण का कराया गया समझौता