मिहोना: भिंड जिले के गोहद मिहोना में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने की माँ जगदंबे की पूजा-अर्चना
Mihona, Bhind | Oct 14, 2026 नवदुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर गोहद मिहोना में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बुधवार को लगभग 9 बजे माँ जगदंबे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। इस दौरान मातृशक्ति ने देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।