सुल्तानगंज: मंत्री श्रेयसी सिंह मृतक नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के घर पहुंचीं, परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया
बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सोमवार को सुल्तानगंज नगर परिषद के दिवंगत सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत सभापति के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।