कुर्था: सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी पर जुर्माना, अरवल न्यायालय का फैसला
Kurtha, Arwal | May 22, 2026 अरवल के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी न्यायालय ने वर्ष 2017 के सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला कुर्था थाना कांड संख्या-91/17 से जुड़ा है। खगौल थाना क्षेत्र के सैदपुर आनंदपुरी निवासी संजीव कुमार पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने एवं दुर्घटना में लोगों को घायल करने का आरोप था।