कोल: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आये बुजुर्ग को कर्मचारी ने टहलाया, नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को लगाई फटकार
Koil, Aligarh | May 10, 2024 जवाहर भवन में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए बुजुर्ग व्यक्ति को कर्मचारी द्वारा टहलाना जोनल अधिकारी को भारी पड़ गया। कर्मचारी द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को टहलाने के बाद बुजुर्ग नगर आयुक्त के कार्यालय में पहुंच गया और आप बीती बताई। बुजुर्ग व्यक्ति की बात सुन नगर आयुक्त अमित आसेरी आग बबूला हो गए और जोनल अधिकारी आरपी सिंह को कार्यालय में बुलाकर जमकर फटकार लगाई है।