कोल: नानऊ, घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रोंदा, गंभीर रूप से घायल युवक पहुँचे अस्पताल
Koil, Aligarh | May 10, 2024 थाना अकराबाद इलाके के नानऊ हाईवे पर बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा गया।जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची गई।दोनों घायल युवक जनपद बुलंदशहर के निवासी हैं।