बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने मथुरा बाजार में दरगाह पीर हनीफ शरीफ परिसर में लगने वाले उर्स मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
4 जून बुधवार शाम 6:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे द्वारा पुलिस चौकी मथुरा बाजार थाना ललिया अंतर्गत दरगाह पीर हनीफ शरीफ परिसर में प्रस्तावित उर्स मेला कार्यक्रम को सबसे संपन्न कराए जाने के दृष्टि गत मेला स्थल का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला आयोजकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं दिशा निर्देश दिया।