बांका: विजयनगर में नगर परिषद सभापति ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
Banka, Banka | Dec 18, 2024 नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 24 विजयनगर हरिजन टोला में बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे नगर परिषद के सभापति अनिल कुमार सिंह ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उदघाटन किया। यह उपेन्द्र दास के घर से घनश्याम दास तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, वार्ड पार्षद पंकज कुमार दास, निशा रानी उपस्थित रहे।