बांका: शिवलोक के पास ट्रक ने टोटो को टक्कर मारी, चालक घायल
Banka, Banka | Dec 18, 2024 शिवलोक के पास बुधवार की सुबह करीब 8 बजे ट्रक ने एक टोटो में टक्कर मार दिया। जिसमें टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार बगड़ो गांव निवासी सूरज कुमार टोटो लेकर बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान शिवलोक पास एक ट्रक ने टोटो में टक्कर मार दिया। जिसमें टोटो पलट गया और चालक जख्मी हो गया।