बांका: गोकूला गांव में छत से गिरकर महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 18, 2024 गोकूला गांव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि गोकूला निवासी सीताराम हरिजन की पत्नी लीला देवी अपने छत से झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाते लगाते वह छत के किनारे चली गई और नीचे गिरकर बेहोश हो गई।