अम्बाला: अंबाला में 2 युवकों ने पहले मोबाइल झपटा, फिर मदद के लिए आए तीसरे शख़्स ने युवक को बंधक बनाकर खाते से कराए कई ट्रांजेक्शन
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 अंबाला में बदमाशों ने अलग ही अंदाज में स्नैचिंग और जबरन वसूली की वारदात को अंजाम दिया गया। अंबाला कैंट की मार्केट में सामान लेने आए एक युवक का पहले मोबाइल झपटा और फिर मदद के लिए आया तीसरा बदमाश एक कमरे में ले गया। जहां, युवक को बंधक बना उसके बैंक खातों से एक लाख रुपए की ट्रांजेक्शन कराई। यही नहीं, जेब में जितना कैश था वह भी छीन लिया।