हाथरस: दुकान पर दबंगों द्वारा की गई मारपीट में एक युवक घायल, एक बालक बेहोश हुआ, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में दुकान पर आकर कुछ दबंगों ने एक युवक किशन पुत्र राजेश और एक बालक कन्हैया पुत्र सत्यपाल के साथ मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में युवक व बालक दोनों घायल हो गए। मारपीट के दौरान बालक बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।