दाड़ी: आंधी-बारिश से भारी तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था ध्वस्त
आंधी-बारिश से भारी तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था ध्वस्त तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम के कारण जिले के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण कई कच्चे मकान और घरों की छतें उड़ गई, जबकि अनेक पेड़ सड़क और बिजली तारों पर गिर पड़े। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।