नवाबगंज: उमरी गेट के पास जंगल में महिला का शव मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, विधिक कार्यवाही में जुटी
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवा रोड पर उमरी गेट के पास जंगल में गुरुवार को करीब साढ़े छः बजे एक महिला की लाश बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने जब जंगल में शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।