लखीसराय: सूरजगढ़ा एवं पिपरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी का हुआ स्थानांतरण
लखीसराय जिले की सूरजगढ़ा एवं पिपरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कुल 93 पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है. सूरज ग्रह प्रखंड विकास पदाधिकारी को नवादा जिले के कौआकोल जबकि पिपरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को समस्तीपुर जिले के सिंधिया स्थानांतरण किया गया है.