पाकरटांड: बाजारटांड में पाकरटांड भाजपा ने तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत की खुशी में मनाया जश्न
पाकरटांड भाजपा के द्वारा बुधवार को 4 बजे बाजारटांड के पास तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत की खुशी में जीत का जश्न मनाया इस दौरान ढोल नगाड़े के ताल पर झूमते नाचते हुए एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाया ।मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने कहा यह जीत उसे राज्य की जनता की जीत है और बंगाल में ममता बनर्जी के तानाशाह का अंत हुआ और वहां पर कमल खिला है और झारखंड में भी होगा।