मुरैना नगर: शनि अमावस्या पर वट सावित्री व्रत का महायोग, गणेशपुरा में वट वृक्ष की परिक्रमा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य
ज्येष्ठ अमावस्या और शनि अमावस्या के विशेष संयोग पर गणेशपुरा स्थित लक्ष्मण तलैया मंदिर में आज सुबह से वट सावित्री व्रत श्रद्धा से मनाया गया। वट वृक्ष की छांव तले सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर कच्चा धागा बांधा और पति की लंबी आयु व अखंड सौभाग्य की कामना की। सावित्री-सत्यवान कथा श्रवण के साथ मंदिर परिसर दिनभर भक्ति, मंगल गीत और धार्मिक उत्साह से गूंजता रहा।