बंदगांव प्रखंड की भालूपानी पंचायत में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत शनिवार को जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य परामर्श तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।