झांसी: झांसी के दिगारा गांव में सोते समय बुजुर्ग को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के दौरान तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 झांसी में सांप के डसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह कमरे में बेड पर सो रहे थे, तभी जहरीले सांप ने बेड पर चढ़कर पीठ में काट लिया। परिजन झाड़ फूंक में फंसे रहे, तब तक उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।