भभुआ: पुसौली पावर ग्रिड रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 26, 2026 पुसौली पावर ग्रिड रेलवे गुमटी से पश्चिम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। आज रविवार को सुबह 7 बजे पहुंचे चौकीदार ने बताया कि जीआरपी पुलिस द्वारा सूचना दिया गया कि लावारिस एक महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पहचान करने के लिए काफी कोशिश किया गया लेकिन शव का पहचान नहीं हुआ।