गोरखपुर: गोरखपुर समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा, व्यापारी इस समय सबसे बड़ा अपराधी हो गया है और व्यापार करना अपराध हो गया है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रफिक विभाग के एक पुलिसकर्मी और समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो रही है।इस वीडियो को लेकर उन्होंने बताया कि अधिकारियों से बैठक में कुछ और तय होता है और जब प्रशासन फोर्स के साथ निकलती है तो नियम कुछ और बन जाता है,वही नगर निगम की प्रवर्तन दल अलग काम कर रही हैं।