बदायूं: बसंतनगर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 15, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बसंत नगर गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने 22 वर्षीय अरविंद पुत्र रामवीर सिंह के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल अरविंद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।