बदायूं: उझानी के नया बाजार शॉपिंग सेंटर में फुटपाथ पर सामान बेच रहे दुकानदार को दरोगा ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 14, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के उझानी के नया बाजार शॉपिंग सेंटर में फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए थाना उझानी कोतवाली के दरोगा शिव कुमार व कांस्टेबल निशांत पहुंचे थे। जहां फुटपाथ पर सामान बेच रहे गरीब दुकानदार से दरोगा बदतमीजी करने लगा और साथ ही दरोगा ने गरीब दुकानदार को थप्पड़ मार दिया । जिससे दुकानदारों में आक्रोश फैल गया।