बदायूं: पवन बैंकेट हॉल बदायूं के निकट पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने गोली मारकर की युवक की हत्या, घटना CCTV में हुई कैद
Budaun, Budaun | Jun 15, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बदरपुर गांव का रहने वाला 23 वर्षीय कर्तव्य पटेल पुत्र भूपेंद्र सिंह बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहता था। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पवन बैंकट हॉल के निकट शौर्य ठाकुर ने कर्तव्य पटेल के गोली मार दी। बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।