कभी अपनी जरूरतों को पूरा करने एक महिला 100 बार सोचती थी। फिर पति के साथ हाड़तोड़ मेहनत करती थी, तब जाकर उसकी जरूरतें पूरी होती थीं। लेकिन एक बिजनेस आइडिया से नरसिंहपुर जिले की पिंकी जाटव आसपास की महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है। पुराने ट्रैक्टर से अपने बिजनेस की शुरुआत की और आज लखपति बन गई है।
दरअसल, यह कहानी नरसिंहपुर जिले के बोहनी गांव निवासी पिंकी जाटव की है। आर्थिक तंगी से जूझ रही पिंकी पहले गांव के स्वसहायता समूह से जुड़ी। इसके बाद वह मीटिंग में नियमित जाने लगी। वहां से पिंकी को सेविंग, बैंक लोग और स्वरोजगार के नए अवसरों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पिंकी जाटव ने कुछ अपना करने को ठाना।
Korba, Korba | Sep 9, 2026