सदर: लखनऊ में पोस्टर वार तेज, सपा ने किया हमला: 'बढ़ता PDA, घटता NDA'
Sadar, Lucknow | Apr 15, 2026 लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर वार ने सियासी माहौल गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने NDA पर निशाना साधते हुए अपने कार्यालय के बाहर कई पोस्टर लगाए। बिहार की राजनीति में बदलाव और सम्राट चौधरी को नेता बनाए जाने पर तंज कसते हुए सपा ने “बढ़ता PDA, घटता NDA” और “अबकी बार PDA की सरकार” जैसे नारे उछाले।