देहरादून: देहरादून से पत्नी का शव लेकर चकराता पहुंचा युवक,कैंट कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून में मौत के बाद पत्नी के शव को बिना किसी को बताए पति मैक्स वाहन में डालकर चकराता क्षेत्र के अपने गांव ले गया। महिला के मायके वालों को इसका पता चला। उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद शव को वापस दून लाते हुए कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।