सोनीपत: आर्यनगर में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा मिला मैं भगवान के दर्शन करने जा रहा हूं
सोनीपत के आर्यनगर में एक 15 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है, जो शहर के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वंश के परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षिका पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि शिक्षिका की पिटाई से आहत होकर वंश ने आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।