पिंड्रा: फूलपुर में व्यापारी की हत्या को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, बुलडोजर एक्शन की मांग की
फूलपुर थाना क्षेत्र में विगत रविवार को व्यापारी मनीष सिंह की हत्या के मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने उनके परिजनों से मुलाकात की। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उनके परिजनों के साथ मुलाकात करने के साथी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम कर दिया। बता दे की मामूली विवाद को लेकर मनीष सिंह की पिटाई कर हत्या कर दी गई थी।