राजनांदगांव में 160 फीट ऊंचे शिवलिंग का भव्य महाभिषेक, सवा लाख लीटर जल और 6 हजार लीटर दूध से हुआ अभिषेक...
स्थान: मां पाताल भैरवी मंदिर, राजनांदगांव
🕉️ 160 फीट ऊंचे विशाल शिवलिंग का भव्य महाभिषेक किया गया।,महाभिषेक के लिए भिलाई से विशेष क्रेन मंगाई गई।
करीब 20 फीट ऊंचे और 45 फीट चौड़े विशाल कलश से अभिषेक किया गया।
💧 सवा लाख लीटर पानी से शिवलिंग का अभिषेक हुआ।
🥛 करीब 6 हजार लीटर दूध का भी इस्तेमाल किया गया।
🌹 अभिषेक में हल्दी, चंदन और गुलाब जल भी शामिल किया गया।
🙏 बर्फानी आश्रम के 11 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई।
🌧️ बारिश के चलते कार्यक्रम में कुछ देरी हुई, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।
🚩 क्रेन से जल और दूध चढ़ते ही श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए।
👥 आयोजन तथागत पांडे और उनकी पूरी टीम की ओर से किया गया।
🔱 विशाल शिवलिंग के महाभिषेक का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#breakingnews #shivmahaabhishek #shivtandav