धनोरा: सिवनी में आम आदमी पार्टी की बैठक, किसान, भ्रष्टाचार और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी
Dhanora, Seoni | May 10, 2026 आम आदमी पार्टी जिला सिवनी की महत्वपूर्ण जिला कार्यकारिणी बैठक आज दंतेश्वरी लॉन, सिवनी में जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह सनोडीया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी जनआंदोलनों, संगठन विस्तार, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं पार्टी की भावी रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा विभिन्न आंदोलनों एवं कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।