मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व का कोर जोन पर्यटन के लिए 30 जून के बाद 3 महीने के लिए होगा बंद
Manpur, Umaria | Jun 28, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन मे 30 जून के बाद यानी 1 जुलाई से पर्यटको के लिए पर्यटन बंद हो जाएगा।यह व्यवस्था 1 जुलाई से 30 सितंबर तक जारी रहेगी। यह निर्णय वन्य प्राणियों के प्रजनन काल अलावा बारिश के मौसम मे जंगल की सड़कें क्षतिग्रस्त व पुलियाओ से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती हैं।जिससे वन्यजीव और पर्यटक दोनो की सुरक्षा जरूरी है।