मुरैना नगर: भीषण गर्मी में मुरैना शहर को बड़ा झटका,11केवी एमएस सिटी व कोर्ट फीडर की सप्लाई आज 4 घंटे बंद,कई इलाके रहेंगे प्रभावित।
भीषण गर्मी के बीच मुरैना में आज रविवार को 11केवी एमएस सिटी और कोर्ट फीडर की बिजली सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। एमएस रोड पर 33केवी लाइन के कंडक्टर खींचने के कार्य के कारण कटौती होगी।एसपी बंगला,गायत्री कॉलोनी,केशव कॉलोनी,चुंगी नाका, मस्जिद गली,भरभूजा गली,गुलाब गली,शांताबाग समेत कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की है।