लखीसराय: प्रतापपुर गांव में करेंट से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम हेतु शव लाया गया सदर अस्पताल
प्रतापपुर में एक व्यक्ति विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह मूर्छित हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति प्रतापपुर के उमेश महतो हैं। मृतक का भाई मंटू ने बताया की कृषि कार्य हेतु मेरा भाई खेत गया था। जहां समरसेवल मोटर चलाने हेतु उपयोग तार के संपर्क में आ गया।