कोल: किले की खाई में युवक का गला काटकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 किले की खाई में युवक का गला काटकर हत्या कर दी और शव का किले की खाई में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मृतक कासिम रोजाना बच्चों को पढ़ाने के लिए जाता था। रविवार को कासिम बच्चों को पढ़ाने के लिए गया हुआ था लेकिन घर नहीं पहुंचा। आज सुबह कासिम का शव किले की खाई में पड़ा मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप गया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।