मंझनपुर: भैला मकदूमपुर में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, मां ने कहा- बेटे को पिलाई गई जहरीली शराब
गांव की महिला से दिल लगाया, जमीन बेचकर घर बनवाया, ऑटो तक दिलवाया लेकिन जब जेब खाली हुई तो रिश्ते में ज़हर घुल गया। करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव की ही महिला मित्र पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बड़ी बात ये है कि मरने से ठीक पहले युवक ने खुद फोन किया था।