मंझनपुर: करनपुर सौरई में पेड़ से लटकी मिली लाश की हुई शिनाख्त, मृतक रक्सौली गांव का, परिजनों में मचा कोहराम
करनपुर सौरई चौराहे के पास पेड़ से लटकते मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। रविवार सुबह मिली लाश की पहचान पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रक्सौली गांव निवासी राम करन (पुत्र लखन सरोज) के रूप में हुई है। शिनाख्त की पुष्टि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रविवार को पहुंचे परिजनों ने की। राम करन का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।