मंझनपुर: डॉक्टरों की लापरवाही से तीन माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, महिला जिंदगी के लिए जूझ रही, बिछौरा के पीड़ित ने मांगा इंसाफ
मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछौरा गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते एक तीन माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, वहीं गर्भवती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। इस घटना से आहत परिवार ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।