पथरगामा: पथरगामा धमसाय में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 45 मरीजों की जाँच कर मुफ्त दवा दी गई
वही भेज प्रखंड स्थित धनेश्वर नाथ शिव मंदिर धमसाय में सोमवार को 11:00 दिन में मंदिर परिसर में जिला आयुष के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार की निगरानी में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा 45 मरीज के स्वास्थ्य की जांच की गई।