मुंगावली: सेहराई पुलिस ने अचलगढ़ के पेट्रोल पंप के पास कच्ची शराब बेचने पर 46 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
सेहराई पुलिस को गुरूवार को शाम लगभग 6:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अचलगढ़ पेट्रोल पंप के पास में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से अचलगढ़ निवासी निर्मल सिंह उर्फ पप्पे सिंह उम्र 46 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।