*झटियाही चौक के पास मिला गूंगा अज्ञात बालक, पहचान बताने वालों से पुलिस की अपील*
चोरौत (सीतामढ़ी): चोरौत थाना क्षेत्र के झटियाही चौक के पास एक अज्ञात बालक मिला है। बालक बोलने में असमर्थ (गूंगा) है, जिसके कारण वह अपना नाम, पता या अपने परिजनों की जानकारी नहीं दे पा रहा है।
सूचना मिलने पर चोरौत थाना पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल चोरौत थाना से संपर्क करें।
पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना इस मासूम बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि बच्चे की जल्द से जल्द पहचान हो सके।