कोल: मवान कट पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 मवान कट पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। 65 वर्षीय सूरजपाल गांव के निकट ही एक पेट्रोल पंप पर चौकीदार का काम किया करते थे। रविवार रात्रि वह साइकिल से खाने पीने का सामान लेने के लिए निकले थे। इस दौरान बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी जिसके चलते उनकी मौत हो गई।