कोल: गांव रंजीत गढ़ी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 रंजीत गढ़ी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। 45 वर्षीय जयपाल सिंह एक निजी स्कूल की बस चलाने का काम किया करते थे। रविवार को जयपाल सिंह स्कूल मालिक के घर जाने की कहकर निकले थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस के माध्यम से जयपाल सिंह की सड़क हादसे में मौत की सूचना परिजनों को मिली।