कोल: नोहटी मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ठेल-ढकेल वालों को रौंदा, कई लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के नोहटी मोड़ की है ।जहां एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है।कार ने रोड साइड खड़े ठेल ढकेल वालों को रौंद दिया।घटना में कई लोग घायल हो गए। जबकि ठेल ढकेल लगाने वालों का इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। इधर घटना को अंजाम देकर कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी है।