कोल: किरतपुर टोल प्लाजा पर ट्रक ने बेरियर तोड़कर निकाला, टोल कर्मी के साथ की मारपीट, पुलिस ने परिचालक को हिरासत में लिया
Koil, Aligarh | Apr 21, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के किरतपुर टोल प्लाजा की है। जहां रविवार की देर शाम करीब 7:40 पर राजस्थान नंबर के ट्रक चालक रंजीत सिंह के द्वारा बिना टोल दिए टोल प्लाजा का बेरियर तोड़कर निकालने का प्रयास किया।जिसके बाद टोल कर्मी ने विरोध किया और टोल के पैसे मांगे। आरोप है कि चालक और परिचालक के द्वारा टोलकर्मी के साथ मारपीट की गई।