कांके: सीसीएल सभागार में देशव्यापी रोजगार मेला के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | May 23, 2026 सीसीएल सभागार में शनिवार दोपहर करीब एक बजे देशव्यापी रोजगार मेला के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रांची में रेलवे, भारतीय सेना और डाक विभाग समेत छह विभागों के 132 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने प्रतीकात्मक रूप से 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।